40 वर्षों से चल रहे आपसी मतभेदों को भुलाकर पुनः सुलहनामा कर परिवार को एक करने की सराहनीय पहल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला प्रधान न्यायाधीश माननीय धरमिनदर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी न्यायाधीश सचिव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायालय में वृहत् स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रधान न्यायाधीश एवं समस्त न्यायधीशों एवं मातृशक्ति न्यायधीशों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर समस्त न्यायधीशों एवं मातृशक्तियों सहित सभी अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों सहित पदाधिकारियों ने मिलकर न्यायालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्य किया गया और उनके संरक्षण बचाने हेतु दृढ़ संकल्प लिया l जानकारी देते हुए समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत सबसे अनोखी पहल हमारे फैमिली कोर्ट प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय न्यायाधीश रविंदर सिंह के मार्गदर्शन में बिट्टी बाई विरूद्ध हरजीत सिंह 40 वर्षों से दम्पत्तीयों के बीच आपसी मतभेदों को भुलाकर उन्हें उत्साहित करते हुए पुनः प्रेम स्नेह के साथ मिलकर एक दूसरे को माला पहनाकर उन्हें परिवार में आनंदमयी जीवन रहने जोड़ा गया और कुछ इसी तरह से झिंझरी जेल में बंदी अभियुक्त नंदिनी विरुद्ध बादल को स्वयं पीड़ित पत्नी नंदिनी ने इस नेशनल लोक अदालत में पहुंच कर आवेदन पत्र प्रेषित कर उसे एक मौका देने हेतु जेल से रिहा कर पुनः परिवार में आनंदमयी जीवन जीने दुबारा एक साथ पति-पत्नी को एक- दूसरे के साथ मिलकर अपने बच्चों को लेकर हंसी खुशी जीवन व्यतीत करने हेतु सराहनीय पहल की गई। उक्त अवसर पर ऐसे कई पक्षकारों के बीच काफी समय से चल रहे विवादों में विशेष सराहनीय सहयोग सुलहनामा में समाजसेवी व अधिवक्ता मीना सिंह बघेल एवं समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा आपसी मतभेदों को भुलाकर पुनः मध्यस्थता के माध्यम से उन्हें चल रहे प्रकरणों से अवगत कराया गया और प्रेम स्नेह के साथ मिलकर पुनः परिवार समाज में एक नई दिशा में काम करने हेतु प्रेरित कर परिवार को एक किया गया यह सबसे बड़ी अनोखी पहल इस नेशनल लोक अदालत में पहुंचे पीड़ित पक्षकारों रजामंदी कर खुशियां बांटी गई। उक्त अवसर पर समाजसेवी मधु सिंह,पी पी एल वी, सुनीता केवट, एवं समस्त पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में यह नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई।



