क्राइम

407 मिनी ट्रक से अवैध सागौन जप्त, सिग्रामपुर वन क्षेत्र के विजय सागर बीट की घटना

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
सिंग्रामपुर। सिग्रामपुर वन परिक्षेत्र के जंगलों में लकड़ी चोर सक्रिय है। जो चोरी-छिपे जंगलों की बेशकीमती लकड़ी को अवैध रूप से काटकर दमोह सहित समीपस्थ जिलों में परिवहन कर ले जाते है। मुखबिर कि सूचना पर रेंज की विजय सागर बीट के रात्रि गश्त बीट गार्ड ने वन कर्मियों की सहायता से जंगल कंपाउंड पीएफ 23 में सागौन की लकड़ी को काटकर 407 मिनी ट्रक वाहन में लाद रहे चोरों की घेराबंदी करने का प्रयास किया। किंतु चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे वही वन विभाग की टीम ने मौके से 407 ट्रक वाहन एवं उस पर लोड़ बेशकीमती सागौन की लकड़ी जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय सागर के जंगलों में देर रात्रि एक वाहन संदिग्ध अवस्था में देखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। उन्होंने जंगल में जाकर घेराबंदी की। जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल हो गए। वहीं मौके से एक 407 वाहन और उसमें लगी हुई अवैध सागौन की लकड़ी जिसकी बाजार कीमत करीब ₹136000 है जप्त कर वन विभाग ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर प्रकरण दर्ज करने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
वन विभाग की सफलता में डिप्टी रेंजर प्रवीण तिवारी बीट गार्ड अल्बर्ट ब्राउन, देवेंद्र सिंह बुंदेला सहित वन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button