मध्य प्रदेश

मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लेब द्वारा की गई 45 नमूनों की मौके पर जांच की गई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
रायसेन जिले के सुल्तानपुर में मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लेब द्वारा बस स्टैंड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिस्थानो से खाद्य पर्दार्थी के 45 नमूने मोके पर लिए जाकर उनकी जांच की जा रही है व नमूने के सही न पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए । मा नर्मदा रेस्टोरेंट पर तेल की मौके पर जांच की गई। जिसमें पीपीएम 25 से अधिक होने पर फिकवाया गया व सभी समोसा कचोरी विक्रेताओं को जानकारी दी गयी कि तलने वाले तेल को सिर्फ 3 बार ही टालने में इस्तेमाल करे। इससे अधिक बार तलने पर तेल में ट्रांसफैट की मात्रा बढ़ जाती है ट्रांसफैट बॉडी में जमा हो कर मोटापा, हृदय रोग को जमन देते है, निरीक्षण के समय सुपर टी स्टाल पर अखाद्य रंग जप्त किया गया । जिसे मोके पर ही फिकवाया गया व विक्रेता को बताया कि अखाद्य कोलतार कपड़ो के रंगों का मिठाइयों में सेवन करने से कैंसर तक हो सकता है। क्या आप अपने ग्राहकों को मिठाई के साथ कैंसर देना चाहते है, तो उनके द्वारा अज्ञानता वश उपयोग किये जाने व आगे से ऐसा न करने का कहा गया, साथ ही मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लैब के स्क्रीन पर फोर्टिफाइड फ़ूड के सेवन संबंधी जानकारी प्रदान की गई,व यदी किसी भी आम जन को इस्तेमाल में की जा रही खाद्य सामग्री में मिलावट की अशंका है तो उनके द्वारा भी 10 रुपये के सुल्क पर जाँच करवाई जा सकती हैं।
साथ ही जनजागरूकता हेतु कुछ सामान्य परीक्षण कर जो घर पर भी किये जा सकते है उनकी जानकारी प्रदान की गई।
मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा मिठाइयों पर निर्माण व अवसान की तिथि अंकित न करने की दशा में समझिश दी गयी व इस हेतु सुधार सूचना पत्र भी जारी किए गए । साथ ही विक्रताओं ओर ग्राहकों को मास्क लगाने व कोविड नियमो का पालन लिए भी कहा गया। कार्यवाही में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना अर्सिया केमिस्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button