मध्य प्रदेश

पुलिस ने छात्र छात्राओं के बीच जाकर यातायात नियमों की दी जानकारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल उमरियापान में थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय छात्र छात्राओं के बीच जाकर यातायात नियमों, साईबर अपराध आदि विषयों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार यातायात नियमों की जानकारी एवं प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ के साथ ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में छात्र छात्राओं के बीच जाकर जागरुकता अभियान के तहत हेलमेट सीटबेल्ट लगाने हेतु उद्योधन देकर यातायात नियमों का पालन किये जाने की अपील की गई एवं हेलमेट एवं सीटबेल्ट न लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाईस दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें तेज रफ्तार वाहन चलानें, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलानें से होती है। शाराब पीकर एवं तेज रफ्तार से वाहन न चलायें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्य लगायें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगायें, यातायात नियमों का पालन करें ।
थाना प्रभारी ने स्कूल में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को मोटर व्हीकल एक्ट में विभिन्न नियम धाराओं और उसके उल्लंगन से अवगत कराया। तत्पचात पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देशभर कर्तव्य वेदी पर शहीद होने वाले पुलिस जवानों और अर्ध सैन्य जवानों को नमन कर श्रधांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल की प्रिंसिपल अंजलि जैकप, विधालय का स्टाफ,थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ व विधालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button