साईखेडा मै बालक बालिका छात्रावास का निर्माण निरस्त होने से रोष

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। नगर परिषद साईखेडा में मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार और क्षेत्रीय सासंद राव उदयप्रताप और भाजपा कार्यकताओ के प्रयास से शिक्षा के स्तर बढाने और सुख सुविधाए युक्त हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 9 करोड़ की लागत से छात्रावास भवन का भूमिपूजन किया गया था। बालक छात्रावास के लिऐ पिटरास रोड पर बालिका छात्रावास के स्कूल भवन के पीछे जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप की बजह से तत्कालीन प्राचार्य द्वारा शासन को जगह न होने की जानकारी देने से दी, जिससे छात्रावास का निर्माण कार्य निरस्तीकरण हो गया है।साईखेडा में यदि बालक, बालिका छात्रावास बनता तो गांव से आने जाने वालो छात्रों को रहने और अध्यापन कार्य में सुबिधा होती । नगर परिषद साईखेडा मै सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि रिक्त है जिस पर दबगों का कब्जा है लेकिन उसे खाली कराना शासन की मंशा नहीं है। स्कूल भवन के सामने तीन जीर्ण शीर्ण भवन खडे जिन्हें तोडकर भी छात्रावास बनाऐ जा सकते थे । प्राभारी प्राचार्य डी डी वर्मा ने टीएल मीटिंग में कलेक्टर नरसिंहपुर को छात्रावास के लिये जगह होने की बात कही, फिर भी अनसुनी कर दी। सुबिधा युक्त छात्रावास का निर्माण निरस्त कर दिया गया । जिससे छात्र छात्राओं और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।



