देश विदेशमध्य प्रदेश

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का निधन, देश मे शोक की लहर

मुंबई। हिंदी सिनेमा और संगीत जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस हॉस्पिटल में ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।
लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेश्कर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता जी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं। इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता जी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था।
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन कर सभी की आंखें नम हैं। आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है, लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहने वालों के कानों में गूंज रही है। अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है।

Related Articles

Back to top button