चोरी के 5 प्रकरणों में माल सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायसेन। कस्बा बेगमगंज में विगत दिनों लगातार चोरी की घटनायें घटित हुईं थीं। रिपोर्ट पर थाना बेगमगंज में अप.क्र.- 335/21, 411/21, 417/21, 42/22, 79/22 धारा 457, 380 भादवि के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। बढती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेगमगंज सुनील बरकडे एवं थाना प्रभारी बेगमगंज निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतारसी/तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 22.02.2022 को आरोपी 1-दीपक पिता सरदार आदिवासी उम्र 19 साल निवासी ईटलपुर, टडा केसली, जिला सागर, 2-प्रमोद उर्फ चड्डी पिता भगवान सिंह कुशवाह उम्र 21 साल निवासी श्यामनगर बेगमगंज, 3-प्रवेश पिता गरीबदास यादव उम्र 21 साल निवासी श्यामनगर बेगमगंज, 4-मिहीलाल पिता लालाराम यादव उम्र 26 साल निवासी श्यामनगर बेगमगंज, 5-आशीष पिता ऊधम सिंह लोधी उम्र 22 साल निवासी महगवां टप्पा हाल बेगमगंज, 6-राजेन्द्र पिता रामकिशन यादव उम्र 27 साल निवासी श्यामनगर बेगमगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा थाना बेगमगंज के उपरोक्त 5 नकबजनी के अपराधों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीगणों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा 2 नग चांदी की अंगूठी, 6 नग चांदी की पायल, 20 नग चांदी की बिछिया, 4 नग चांदी के कंगन, 3 नग सोने की हाय, 3 नग सोने की गुरिया कुल कीमती 1,00000/-रूपये, एक गैस सिलैंडर कीमती 3500/-रूपये, एक हेवल्स कंपनी का सीलिंग पंखा कीमती 3500/-रूपये, नगदी 5000/-रूपये, आल्टो कार क्रमांक-एमपी-04-एचसी-7670 कीमती 1,00000/-रूपये, हीरो एचएफ डीलेक्स मोटर साईकिल क्रमांक-एमपी-38-एमजे-8904 कीमती 50,000/-रूपये, सीसीटीव्ही कैमरे की एक स्क्रीन व डीव्हीआर कीमती-10,000 रूपये, एक एलसीडी वीडियोकॉन कंपनी की कीमती 15000/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तार एवं मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी बेगमगंज निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, उनि शुभांगी दांगी, सउनि भागचंद धुर्वे, सउनि अरविंद पाठक, सउनि मलखान सिंह मीना, प्र.आर. 380 राजवीर सिंह, प्रआर. 99 अशोक पाठक, आर0 437 अरविंद, आर0 95 अमित, आर. 754 नीरज कटियार, आर. 729 आशीष रजक, सैनिक 242 महेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को उचित इनाम दिये जाने का आश्वासन दिया गया है।



