ओल्ड पेंशन बहाली के लिए राज्य शिक्षक संघ दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज । राज्य शिक्षक संघ के संरक्षक एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी नगर आगमन पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव सत्येन्द्र गौर के नेतृत्व में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
इसके उपरांत सभी उपस्थित शिक्षकों से चर्चा हुई और ओल्ड पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा और उनसे अनुरोध कर ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए सरकार से मांग को पूरी कराने में सहयोग करने की बात कहीं। जहां बताया कि राजस्थान सरकार ने ओल्ड पेंशन को बहाल किया है उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी बहाल की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव सतेन्द्र गौर, जिला महामंत्री राजकुमार नायक, मनोज श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष कांसीराम अहिरवार, संजय मिश्रा, लाल साहब आठया, मनीष नारायण रावत, चर्तुविहारी गौर, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह आदि शामिल है।



