मध्य प्रदेश

जंगल से आग खेतो में पहुंची, धुंए से दम घुटा, आदिवासी की मौत

सिलवानी। बुधवार को सिलवानी तहसील के ग्राम पंचायत पोनार के ग्राम गघर्रा के समीप चरगुवा एवं गघर्रा के जंगल से PF नंबर 667 से जलती हुई आग खेतों के और पहुंच गई आसपास के ग्रामीणों ने देखकर आपको बुझाने की बहुत कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया जंगल से खेतों की तरफ आग को देखकर ग्रामीण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों द्वारा आप को काबू में नहीं कर पाए तो तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई जब तक फायर बिग्रेड आती तब तक बड़ेबीर आदिवासी / दयाराम आदिवासी उम्र 60 साल आग को बुझाने के दौरान धुंआ की चपेट में आकर बेहोश हो गया। इस आदिवासी की धुंआ में दम घुटने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉरेस्ट विभाग एवं पुलिस बल तैनात रहा । प्रशासन द्वारा शव को पीएम के लिए रेफर कर दिया गया है।
एसडीओपी पी. एन. गोयल ने बताया कि जंगल की आग उक्त वृद्ध के खेत तक पहुँच गई थी, जिससे वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा। वह आग से तो नही जला, परन्तु आग के कारण उठे धुंआ की घुटन से वह बेहोश हो गया था। इस दौरान ऑक्सीजन का लेबल कम होने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम के लिये शव हॉस्पिटल पहुँचा दिया गया है। जिसका गुरुवार को पीएम होगा।

Related Articles

Back to top button