मध्य प्रदेश

राजेश कुमार तिवारी ने सिलवानी एसडीओपी का कार्यभार संभाला

सिलवानी। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग, मंत्रालय भवन, भोपाल द्वारा दिनांक 4 अप्रैल को जारी आदेश से सिलवानी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पी. एन. गोयल का स्थानंतरण देवास जिले सोनकच्छ पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार तिवारी कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक आजाक रायसेन से सिलवानी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की पदस्थापना की गई है।
शुक्रवार को नवागत एसडीओपी राजेश कुमार तिवारी ने स्थानीय कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि षासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Back to top button