मध्य प्रदेश

हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : आशीष रजक
रायसेन,उदयपुरा।
महाराष्ट्र खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र के व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता संजय बियाणी की मंगलवार को उनके नांदेड़ स्थित आवास के समीप अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से रायसेन उदयपुरा माहेश्वरी समाज में भी गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को उदयपुरा के माहेश्वरी समाज के स्थानीय लोगों ने संजय बियाणी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उदयपुरा एसडीएम प्रमोद गुर्जर को सौंपा।
महेश्वरी समाज से बृजगोपाल लोया एवं अजय सोमानी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समाज के भामाशाह, जो हमेशा सामाजिक, धार्मिक एवं जनसहयोग के कार्यक्रमों में अग्रणी रहते थे तथा जिन्होंने हाल ही में नांदेड़ में 76 परिवारों को स्वयं के खर्च पर मकान बनाकर दिया, ऐसा सेवाभाव रखने वाले बिल्डर व सफल व्यवसायी संजय बियाणी की उनकी कार से उतरते ही गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय उदयपुरा माहेश्वरी समाज से शिवनारायण मालानी, डॉक्टर विजय मालानी, विनोद लोया, कैलाश गोदानी, बृजगोपाल लोया, राजेंद्र गोदानी, कमल किशोर राठी, दीपक चांडक, देवेंद्र राठी, बृज भूषण गोदानी, मुकेश गोदानी, मनोज राठी, प्रमोद मालानी, अमित गोदानी, प्रशांत लोया, दीपक मानधानिया, प्रमोद गोदानी, अजय सोमानी,भूरा राठी, कन्हैया, शारदा, आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले बिल्डर संजय बियाणी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। लेकिन तीन महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा दी थी। सुरक्षा हटने के बाद बीते 5 अप्रैल को हत्यारों ने अपना काम अंजाम देते हुए उन पर चार गोलियां चलाकर हत्या कर दी। एक गोली उनके सिर में घुसने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बस अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button