मध्य प्रदेश

ब्रह्माचार्य जी महाराज बापौली वालों के श्रीमुख से सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर सांईखेड़ा में

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी ।
तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में रामनवमी के शुभ अवसर पर सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास श्री 1008 विभूषित ब्रह्माचार्य जी महाराज बापौली वालों के श्रीमुख से होने जा रही है । 10 अप्रैल दिन रविवार से 16 अप्रैल तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होना है आयोजक सीताराम फिलिंग स्टेशन सांईखेड़ा ने सभी से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा का रसपान कर धर्म लाभ ग्रहण करें।

Related Articles

Back to top button