राजस्व विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पटवारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रमेश प्रसाद झारिया राजस्व विभाग में 36 वर्ष 7 माह 25 दिनों की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो गए हैं। ढीमरखेड़ा तहसील मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा परिवारजनों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। शाल श्रीफल देकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान एसडीएम नदीमा शीरी, तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे, थाना प्रभारी अरविंद जैन, नायब तहसीलदार प्रियंका नेताम, रैना तामिया, राजस्व निरीक्षक मोहनलाल साहू, पटवारी अशोक बागरी, स्वयंप्रकाश मेहरा, देवलाल पटेल, अमित पटेल, आनंद डेहरिया, मृगेन्द्र शुक्ला के अलावा ब्रजेश झारिया, निवेश झारिया, हल्लेराम झारिया, शिवप्रसाद झारिया, दिनेश झारिया, हीरालाल झारिया, राममिलन झारिया, कपिल झारिया, रंजीत झारिया, सत्येंद्र झारिया, राकेश झारिया, अंकित झारिया, अखिलेश झारिया, हिमांशु झारिया सहित अन्य नाते रिश्तेदार भी उपस्थित रहे।



