क्राइम

भारी मात्रा में गाँजे के साथ हथियार बरामद, बारना डेम रोड़ पर छापामार कार्यवाही

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी ।
क्षेत्र में किस तरह मादक पदार्थों व अबैध हथियारों का कारोबार किस तरह चरम पर चल रहा उसकी यह महज बानगी भर हैं ।
बारना डेम रोड़ पर हुई कार्यवाही।
पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही कि डेम रोड़ पर किराने की दुकान पर गाँजा बिक रहा हैं पुलिस ने खुद एक सप्ताह सादे कपड़ों में पुलिस जबान लगाकर रैकी की और आज सुबह उसे सफलता मिली जिसमें घर के अ़दर बने तलघरे में दो बौरी गाँजा और बुलेरो गाड़ी क्रमांक MP04 CT 9049 में भी एक बौरी गाँजा मिला। जब घर की तलाशी गहनता से ली गई तो प्लास्टर आँफ पेरिस की मूर्ती के भीतर देशी 315 बोर का कट्टा और 09 जिंदा कारतूस भी बरामद किए ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने बताया कि यह गाँजा बह आंध्रप्रदेश के किसी तस्कर से मँगाता है, पुलिस कट्टे के बारे भी गहनता से पूछताछ कर रही कि यह कट्टा किससे खरीदा । आरोपी पर पूर्व में बाड़ी तथा भारकच्छ थाने में आधा दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं ..पुलिस ने नारकोटिक्स की बिभिन्न धाराओं के साथ 27/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
इस सफलता में थानाधिकारी सत्यप्रकाश सक्सेना, उप नि.श्रेया विश्वकर्मा, उनि नवीन बिलावलिया सउनि रमेश खंडाग्रे सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button