मध्य प्रदेश

उपसरपंच रहते हुए मनरेगा में भरवाई फर्जी हाजिरी,अब चुनावी मैदान में है पत्नि

ग्रामीणों ने बगैर काम किए फर्जी हाजरी लगाकर निकाल रहे राशि अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने की जांच की मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इटौली के उपसरपंच शशिकांत तिवारी उनकी पत्नि ज्योति तिवारी की मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर एवं उच्च अधिकारियों के पास शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत इटौली में उपसरपंच रहते हुए शशिकांत तिवारी ने सचिव और ग्राम रोजगार सहायक पर दबाव बनाकर अपने सहयोगियों एवं अपनी पत्नि के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर खाते में पैसे डलवाए जा रहे हैं । ग्रामीण ने शिकायत पर आरोप लगाया है कि उपसरपंच कभी भी मनरेगा योजना का काम करने नहीं गए लेकिन उनकी फर्जी हाजरी बकायदा भरी जा रही हैं। जबकि उनकी पत्नि ज्योति तिवारी सरपंच का चुनाव लड़ रही है। जिनके नाम पर भी फर्जी हाजिरी लगाई गई है । इसके अलावा ग्रामीणों ने अन्य शासकीय योजनाओं में उपसरपंच द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जनपद सीईओ विनोद पाण्डेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button