एसडीओ नितिन पटेल के घर घुसकर बदमाश ने धारदार हथियार से परिजनों पर किया हमला
बरेली । रायसेन जिले में पुलिस का खौफ अब अपराधियो में नही रहा इसका जीता जागता उदाहरण बरेली में मिला जहां पुलिस सहायता केंद्र के बगल में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ नितिन पटेल के घर घुसकर बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नितिन पटेल की माँ और पत्नी सहित छोटे बच्चे को भी चोट आई सास ओर बहु को सिविल अस्पताल बरेली से भोपाल रेफर कर दिया गया ।
बरेली ने के मेंन चौराहे पिपरिया नाका जहां पुलिज़ सहायता केंद्र बना हुआ है। जहां एसडीएम कार्यालय है । और नितिन पटेल के घर के पीछे तहसीलदार रहती है ऐसे इलाके में एक बदमाश आकर घर मे सास बहू पर हमला कर फरार हो जाता है । कही ना कही बरेली पुलिस की अक्षमता यहां देखने को मिलती है यहां बनी चौकी में ताला डला रहता है । जब सरकारी बंगले में रहने वाले सुरक्षित नही तो आम जन क्या ?
गुरूवार की रात करीब 10 ओर 10.30 बजे के बीच की घटना घर पर एसडीओ नितिन पटेल नही थे तभी बदमाश ने घर पर आकर हमला किया हमला करने का कारण अज्ञात है घायल महिला कुछ बताने की स्तिथि में नही थी । पुलिस भी इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है ।
इस संबंध में हेमंत यादव सीबीएमओ बरेली का कहना है कि रात में तीन लोगों को परिजन लेकर आये थे 50 वर्षीय सुमन पटेल 26 वर्षीय गौरी पटेल और एक डेढ़ साल का बालक जिन्हें धारदार हथियार से मारा गया था सुमन पटेल की हालत गम्भीर है इनको भोपाल रेफर कर दिया है ।



