18 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान

सिलवानी। विकासखण्ड सिलवानी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दस्तक अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएन मांडरे के द्वारा बताया गया की 0 से 5 साल तक के बच्चों में बाल मृत्यु दर में कमी करने के उद्देश से शासन के निर्देशानुसार 18 जुलाई से 31अगस्त तक दस्तक अभियान का आयोजन किया जायेगा । जिसमें एएनएम आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। बच्चों में एनिमिया कुपोषण, निमोनिया, डायरिया, जन्मजात विकृति आदि सभी बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रबन्धन एवम् रेफर किया जायेगा।
अभियान के दौरान 9 से 5 माह के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जायेगी। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
दस्तक प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से बीईई विक्रम खत्री, बीपीएम जयदीप साहू, प्रभारी बीसीएम शैलेंद्र शर्मा, संजय साहू, अमित सक्सेना एवं महिला बाल विकास के सेक्टर सुपरवाईजर उपस्थित रहे।



