मध्य प्रदेश
अंधे मोड़ पर उगी झाड़ियां, नजर नहीं आते वाहन, हादसे की आशंका
सिलवानी। जुनियापुल के पास, बरेली रोड पर विभागीय अनदेखी के चलते मोड़ पर उग रहीं झाड़ियां हादसे का कारण बन सकतीं हैं। क्योंकि इससे मोड़ पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। झाड़ियों की सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान उनकी लंबाई बढे़गी जिससे स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताई है। जानकारी अनुसार एमपीआरडीसी विभाग ने सड़क का निर्माण कराया है। निर्माण के दौरान विभाग के द्वारा ठेकेदार से शर्त रखी जाती है कि वह बारिश के सीजन से पूर्व और बाद में सड़क के शोल्डरों, पुलियाओं का मेंटनेंस किया जाएगा इसके साथ ही सड़क के किनारे उग रहीं झाड़ियों को भी साफ किया जाएगा। जिससे बारिश के दौरान झाड़ियां सड़क तक नहीं आएं।



