राजनीति
कांग्रेस ने प्रारम्भ किया तिरंगा सम्मान महोत्सव
गैरतगंज । म.प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार रविवार से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन किया जाना है । इसी प्रक्रिया मे रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल की उपस्थिति मे देवनगर मे प्रारम्भ किया गया । यात्रा मे क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजनो भाग लिया जिसमें देहगांव ब्लाक अध्यक्ष रामबाबू लोधी, गैरतगंज अध्यक्ष लालजी दादा, डा. गौतम, मदन चौधरी, अजू महाराज, नीलेश जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



