क्राइम
वृद्ध की लाश मिली, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । सोमवार की सुबह बम्होरी थाना अंतर्गत दिल्हारी झिरना मन्दिर के पास अज्ञात वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
अज्ञात वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था में पड़े हुए मिलने की सूचना पर बम्होरी थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बम्होरी क्षेत्र में दिल्हारी में झिरना मंदिर के पास अर्जनी तिगड्डे पर पड़ी मिली है । मृत व्यक्ति के शरीर पर कपड़े नहीं है। जिससे उसकी पहचान नही हो पाई।
मृतक की उम्र अनुमान 50 से 55 साल लगाया जा रहा है। बम्होरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लेते गए अज्ञात वृद्ध के संबंध में अगर किसी थाने में संबंधित गुम इंसान कायम हो या कोई पहचानते हो तो बम्होरी थाने के जांचकर्ता अधिकारी के मोबाइल नम्बर 98936 11474 पर सूचित करने का आग्रह किया है।



