मध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती : रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- कंप्यूटर युग के प्रणेता थे पूर्व प्रधानमंत्री

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कामधेनु शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा भारत देश के लिए किए गए कार्यों और आधुनिक तकनीकि आधारशीला रखने का श्रेय दिया । कांग्रेस रायसेन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि कम्प्यूटर युग की शुरूआत राजीव गांधी के समय में हुई थी । वर्तमान भाजपा सरकार देश को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस का इतिहास रहा है। हमेशा देश हित में निर्णय लेकर देश को जोड़ने का काम किया है । इस मौके पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसीलिये हम सब मिलजुलकर उनके द्वारा बताई गई नीति सिद्धान्तों पर चलकर भारत जैसे राष्ट्र को विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ाना होगा।जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दुर्गेश खरे, दौलतराम सेन एडवोकेट, राजू माहेश्वरी, डग्गा क़ुरैशी पहलवान, पार्षद असरीन ज़ुबैर खान, प्रभातराज चावला गोवर्धन सेहरिया, दीपक थौरात, रवि यादव, किरण राजकिशोर सोनी, रमाकांत मीणा, हसीब हिंदुस्तान, अफसर खान, राजकुमार सेन कमलेश कम्मू सेन आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button