सीरियल किलर कौन है ?और कहा का है और क्यों ? कर रहा था कत्ल
अंचे कल्लों का सीरियल किलर गिरफ्तार
रिपोर्टर : हरिकान्त विश्वकर्मा
सागर । सागर पुलिस ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर अंचे कल्लों का सीरियल किलर गिरफ्तार करने की घटना की जानकारी दी। थाना सिविल लाईन जिला सागर घटना का दिनांक 30.08.22 को आर्ट एन्ड कामर्स कालेज से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति का शव कॉलेज के गेट के पास बने कमरे में पड़ाहुआ है। सूचना की तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर फरियादी राहुल पिता शंभुदयाल दुबे उम्र 28 साल नि. आनंद नगर मकरोनिया ने रिपोर्ट लेख कराई कि इसके पिता शंभुदयाल दुबे रोज की तरह दिनांक 29.08.22 को रात्रि 09.30 बजे चौकीदारी करने हेतु आर्ट एन्ड कामर्स कालेज गये थे। सुबह कालेज के अन्य चौकीदार जगदीश रैकवार ने फोन करके बताया कि तुम्हारे पिता की मृत्यु हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय मेरे पिता के सिर पर बड़ा सा पत्थर पटककर उनकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर थाना पर अप क्र. 19722 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार सागर शहर में दिनांक 27-28.08.22 की रात्रि में थाना केन्ट में भैंसा बायपास पर स्थित एक ट्रक बाडी रिपेयरिंग की गैरिज में हुई चौकीदार की हत्या तथा झांसी बस स्टैण्ड स्थित सीन होटल में सो रहे चौकीदार के साथ मारपीट तथा दिनांक 30-31.08.22 मोतीनगर थाना क्षेत्र में भोपाल रोड पर स्तोना ग्राम सतपाल पेट्रोलपंप के सामने एक निर्माणाधीन मकान के अंदर सो रहे चौकीदार की हत्या कर दी गई थी। सागर शहर में हो रही लगातार हत्याओं से शहर में एक भय का वातावरण का निर्माण हो रहा था व लोगो में चर्चा व भय बना हुआ था।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, उपपुलिस महानिरीक्षक विवेक राज सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर को उक्त घटनाओं के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। जिस पर से पुलिस अधीक्षक वरुण नायक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, अति पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण अस्थाना, नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया निकिता गोगुलवार के मार्गदर्शन में शहर के थाना प्रभारियो एवं कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारशी हेतु क्षेत्र व शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सक्रिय किया गया। उक्त विशेष टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान थाना केन्ट के घटना स्थल के सामने गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया, कैमरों में घटना स्थल का मुख्य गेट नजर आ रहा है, थाना सिविल लाईन के घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे एवं मृतक के मोबाईल बंद होने के स्थान, घटना स्थल तक के सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरे चेक कराये गये है। थाना मोतीनगर के घटना स्थल स्तौना के पास भारत पेट्रोलपंप एवं बेहदशनाका के सीसीटीवी कैमरे चेक कराये गये हैं, तथा शहर एवं आउटर में स्मार्ट सिटी कंट्रोलरुम के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराये गये। थाना मोतीनगर के घटना स्थल ग्राम रतौना के आसपास खेतो, पहाड़ी क्षेत्रो व ग्राम भापेल हफसिली, अमावनी, रतौना रेल्वे स्टेशन के आसपास सघन सचिंग अभियान चलाया जाकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी की तलाश एवं पतारशी के प्रयास किये गये। उक्त सभी प्रयासों से उक्त घटनाओ के संदिग्ध की दुनिया के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर संदिग्ध व्यक्ति का स्केच तैयार कराया गया। जिसे जिले एवं अन्य जिलों में भी प्रसारित किया गया एवं मुखबिरों को इसकी पतारशी हेतु लगाया गया तथा शहर एवं उसके आसपास पुलिस की कई टीमें बनाकर आम लोगो एवं विभिन्न संस्थानों के चौकीदारों को जागरूक किया गया एवं अज्ञात आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश जारी रखी गई।
इसी दौरान ऐसे कुछ साक्ष्य प्राप्त हुये जिसके आधार पर संदिग्ध की जानकारी प्राप्त करने हेतु एवं त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष • टीम के अंतर्गत उनि नेहा सिंह गुर्जर, प्रऔर ब्रजेश शर्मा, अमित पटेल, मुकेश, अमित चौबे आर. आशीष गौतम, प्रदीप शर्मा, प्रिंस जोशी, मनीष तिवारी, सायबर सेल से अमित शुक्ला को भोपाल रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा भोपाल रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, लाज होटल, धर्मशालाओं, आदि संभावित स्थानो पर कई लोगों से हुलिया के आधार पर पूछताछ की गई एवं संभावित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्ध की पतारशी की गई। पुलिस टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक मुखबिर द्वारा उक्त इलिया का संवेदी कोहेफिजा क्षेत्र में देखा गया है। कोहेफिजा क्षेत्र से भोपाल पुलिस एवं जीआरपी भोपाल की मदद लेते हुये संदेही आरोपी को दस्तयाब किया गया एवं संदेही आरोपी से पूछता करने पर उसने अपना नाम शिवप्रसाद पिता जन्हेंवीर पुर्वे उम्र 18 साल माठ जि. केकरा थाना केराली जिला सागर का होना बताया सदेही आरोपी से पूछताछ करने पर सागर में विभिन्न हत्या जैसे थाना सिविल लाईन में हत्या की घटना थाना कैन्ट क्षेत्र में एक हत्या की घटना थाना मोतीनगर क्षेत्र एक घटना एवं हाल ही में आज दिनांक को थाना खजूरी जिला गोपाल में की गई हत्या की घटना स्वीकार की गई है। मौके पर ही थाना सिविल लाईन में मृतक शंभुदयाल से का लुटा हुआ मोबाईल एवं एक अन्य मोबाईल जो कि थाना खजुरी कोहेफिजा में हुई हत्या की घटना से संबंधित है. बरामद किया गया बा जप्त किया गया।



