मध्य प्रदेश

मतदाताओं के आधार संग्रहण कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन। मतदाताओं के आधार नम्बर संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने तथा निर्देशों की अवहेलना करने पर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 68-बरेली के बीएलओ तथा सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बरेली अरविन्द मिर्धा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अरविंद मिर्धा का मुख्यालय कार्यालय नगर परिषद बाड़ी निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं के आधार नम्बर संग्रहण का कार्य 01 अगस्त 2022 से प्रारंभ है। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 68-बरेली के बीएलओ तथा सहायक राजस्व निरीक्षक नगर.परिषद बरेली अरविन्द मिर्धा द्वारा अभी तक कुल 98 मतदाताओं के आधार नम्बर संग्रहण किए हैं, जो अत्यंग कम हैं। साथ ही श्री मिर्धा द्वारा निरंतर निर्देशों की अवहेलना भी की जा रही है। उनका यह कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button