किसान जागृति संगठन ने बाढ़ पीडित किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन किसान जागृति संगठन ने शनिवार को दोपहर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम रायसेन एलके खरे को सौपा। किसान जागृति संगठन के बैनर तले किसान मजदूर महामाया चौक पर एकत्रित हुए। किसानों ने नारेबाजी करते मुख्य मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय रायसेन पहुंचे । यहां एसडीएम एलके खरे को सौपा ज्ञापन ।
ज्ञापन में किसानों मजदूरों ने मांग की है कि पीड़ित किसानों के कर्जे माफ किए जाए। किसानों को आगामी रबी सीजन की फसल के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाए। पीडित किसानों मजदूरों के मकन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिये जाये। सभी बाढ़ प्रभावित परिवार को आरबीसी 6\4 के तहत कम से कम 20000 रूपये प्रदान किये जाये।
इस अवसर पर किसान जागृति संगठन के सरंक्षक सदस्य इरफान जाफरी राजेन्द्र कुमार राय, रज्जू भैय्या, रंजीत यादव, नारायणसिंह राजपूत, रामस्वरूप राठौर, प्रेमनारायण राजपूत, इशाक खान, जमना लोधी, ब्रजेश बघेल, यूनुस खान, मेहबूब खान ओंकार सिंह, नवेद खान, लालाराम लोधी, छोटेराम लोधी, सूरज सिंह यादव, जमनाप्रसाद लोधी, फूलसिंह, गफूर खान प्रदीप दुबे ,लक्ष्मण सिंह आदि



