मध्य प्रदेश

प्रशिक्षण दिलाकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा देने की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रामीण क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर को प्रशिक्षण दिलाकर प्राथमिक उपचार की मान्यता दिलाने एवं झोलाछाप डाक्टर के स्थान पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई है। सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने इस संबंध प्रेषित पत्र में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जन स्वास्थ्य रक्षक, आयुर्वेद के जानकार, वैध, फार्मासिस्ट एवं अनेक वर्षों से मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी व सीएचसी में चिकित्सकों के नहीं होने से दूरस्थ क्षेत्र में गांव के मेडिकल प्रेक्टिशनर ही लोगों का सहारा हैं।

Related Articles

Back to top button