मध्य प्रदेश

बच्चों को स्कूल ले जा रही नाव बीच नदी में पलटी, रेस्क्यू कर बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

अनूपपुर। गुरुवार को रोज की तरह स्कूल जा रहे बच्चों से भरी नाव बीच नदी में पलट गई। बच्चों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही एसडीएम कमलेशपुरी मौके पर पहुंचे और बच्चों का रेस्क्यू कराया। इस दुर्घटना में सभी बच्चे सुरक्षित है। इस हादसे के बाद बच्चों में दहशत व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चो को स्कूल लेकर जा रही नाव गुरुवार को बीच नदी में पलट गई। हादसा होते ही सभी स्कूली बच्चे नदी में गिर गए। मामले की जानकारी लगते ही अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी मौके पहुँच। ग्रामीणों के सहयोग से और रेस्क्यू चलाकर डूबे बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चे बकेली, पोंडी, कोदयली, खाड़ा, मानपुर आदि गांव से नाव में सवार होकर नदी पार कर स्कूल जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सभी बच्चे ग्राम पंचायत केल्हौरि के हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।
बताया जाता है कि पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बच्चो को नदी पार कर स्कूल जाने को विवश है। लंबे समय से नाव के सहारे ही बच्चे नदी पार कर जान जोखिम में डालकर रोजाना स्कूल जाते हैं। घटना अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र के बाबा कुटी सोन नदी की है।

Related Articles

Back to top button