मध्य प्रदेश
नगर पालिका में पीआईसी की पहली बैठक, पार्षदों ने अपने लेटर हेड पर लिखकर दिए कार्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर पालिका परिषद में पहली बार प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन की अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान पीआईसी के सात पार्षद सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने अपने वार्डों के 20 लाख रुपए तक की लागत वाले कामों की सूची अपने नाम वाले लेटर हेड पर बनाकर दी।जिससे उनके वार्डों में विकास कार्य होना शुरू हो जाएं।
20 लाख रुपए तक की लागत वाले कामों का अधिकार
नपा में पीआईसी को 20 लाख रुपए तक के कामों को स्वीकृति देने का अधिकार प्राप्त है। नपा सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि इस तरह से 20-20 लाख की लागत वाले कई कामों को स्वीकृत किया जा सकता है। वहीं इससे अधिक लागत वाले कामों की स्वीकृति के अधिकार नगरपालिका परिषद के पास होते हैं।



