मध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से चलने वाली ग्राम, नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, पार्षद प्रतिनिधि महेश चंद्र साहू एवं जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक हेमलता नरवरिया, परामर्शदाता शुभम दुबे ने स्वच्छता अभियान व नदी अभियान के विषयों पर विकासखंड की चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक एवं सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन गांवों में स्वच्छता अभियान व पानी रोको अभियान के विषयों पर जानकारी देते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए पानी सहेजने के लिए भागीदारी से बोरी बंधान कर पानी रोकने हेतु एक जन आंदोलन बनाने की बात कहते हुए प्रस्फुटन समितियां व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन कर रहे छात्र और छात्राओं के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों को नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मनोहर साहू, विवेक तिवारी, प्राण सिंह, राजपूत नीलेश नामदेव, अरविंद गुर्जर के द्वारा भी समितियों के अध्यक्ष सचिव को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Back to top button