जनसेवा अभियान के तहत कार्ड वितरित
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल सरकार द्वारा की गई है जिसके तहत चिन्हित कर ऐसे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है जो अभी तक लाभ से वंचित थे। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का यह प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रह पाए इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उक्त बात सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में आयोजित शिविर में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने व्यक्त करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के कार्ड प्रदान किए। ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 12, 14, 13, एवं 10 में आयोजित शिविर में संबल योजना कर्मकार मंडल कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड का वितरण हितग्राहियों को किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से विधायक पुत्र दुर्गेश राजपूत, जनपद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नापा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद अजय सिंह जाट पार्षद प्रतिनिधि बृजेश लोधी सहित नपा कर्मी और हितग्राही उपस्थित थे।



