धार्मिकमध्य प्रदेश

चुनरी यात्रा : 11000 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की माँ छोलेवाली मातारानी को

चुनरी यात्रा में खेल तमाशे रहे जना आकर्षण का केंद्र….
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
शुक्रवार को दोपहर रायसेन शहर में निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा में झाबुआ रतलाम का भगोरिया नृत्य गुजरात का डांडिया नृत्य गरबा नृत्य केरल की पवन पुत्र हनुमान की झांकी भोले शंकर की झांकी माता महाकाली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही वही मनमोहक रथ में देवी भगवती की झांकी लोगों के चर्चा का विषय राही इसके अलावा नाच करते हुए हाथी ऊंट घोड़े और महादेव की बारात भूत पिशाचों का नृत्य भी लोगों को लुभा रहा था । इसके अलावा श्रीराम बैंड और कश्मीर पंजाब के ढोल ,ताशे नगाड़े सहित डीजे पर बज रहे बड़ों और पर युवाओं की टोलियों ने उत्साहित होकर जम कर नाच किया और माता खंडेरा वाली के जयकारे भी लगाए । अखाड़ों के युवा और बड़े कलाकारों ने बनेंटी भाला वा
तलवार घुमाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। यह चुनरी यात्रा दोपहर 12:बजे से शुरू हुई जो खंडेरा स्थित छोले वाली माता रानी के दरबार रात 8 बजे पहुंची । इसके बाद पूजा अर्चना के बाद नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन ने महाआरती कर माता को 11000 मीटर चुनरी अर्पित की। इसके ततपश्चात प्रसादी वितरण कराई गई। इस चुनरी यात्रा में शांति व्यवस्था की कमान अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, एएसपी अमृत मीणा, रायसेन एसडीएम एलके खरे, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे कोतवाली टीआई आशीष सप्रे एएसआई गीता चौधरी, पदमा मैडम ट्रैफिक प्रभारी दिनेश कुमार मर्सकोले एएसआई यशवंत शर्मा वगैरह ने बखूबी संभाली।
मंच बनाकर श्रद्धालुओं को फलाहार के लिए फल साबूदाने की खीर वितरित की चुनरी यात्रा के दौरान शहर की समाजसेवी संस्थाओं व्यापारियों ने अलग अलग मंच बनाकर चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा पीने की पानी की व्यवस्था की।साथ ही देवी भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी तो कहीं खीर फलाहारी राजवाड़ा सहित केले वितरित किए गए नगर के समाजसेवी महेश चच्चा श्रीवास्तव द्वारा गाड़ी से पानी के पाउच और खेलों का रास्ते में चल रहे देवी भक्तों को वितरित कर और कुछ सहयोग किया । उनके साथ पत्रकार अखिलेंद्र दुबे, देवेंद्र शर्मा, अनिल अन्नू श्रीवास्तव और सोनी जी ने भरपूर मदद की ।गुरनानी परिवार के रवि गुरनानी मनोज मुकेश गुरनानी ने नगरपालिका के सामने केले वितरित किए । वही नपा कर्मचारी संघ रायसेन के सदस्यों ने बीजेपी नेता जमनासेन का फूलमालाएं पहनकर सम्मान किया।महामाया चौक पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक हनुमन्त राजपुरोहित मित्र मंडली द्वारा केले और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया । श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति और समस्त पदाधिकारियों द्वारा फल वितरित किए गए । श्रीराम लीला गेट के सामने ठेकेदार डालचंद सोनी ,सर्राफा व्यापारी रामदयाल सोनी उनके पुत्र कृष्णा सोनी गल्ला युवा व्यापारी नीलेश सोनी द्वारा केले और खीर का वितरण किया गया। सागर भोपाल तिराहे स्थित मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माध्यम ग्रुप के जिला संयोजक जमना सेन ,अशोक सोनी का माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अन्य जगहों पर भी उनका हारफूलों से स्वागत कर भव्य चुनरी यात्रा निकालने की बधाई दी। पाटन देव रोड पर जगह-जगह पीने के पानी फल और खीर का प्रसाद वितरित देवी भक्तों को किया गया इसके अलावा खरगावली पठारी नकतरा नरवर और खंडेरा में भी मंच बनाकर लोगों का स्वागत सम्मान करते हुए फलाहार वितरित किया गया।





Related Articles

Back to top button