अंतरराष्ट्रीय विहिप एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली ध्वज यात्रा, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने ध्वज यात्रा का किया स्वागत
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है और पूरा माहौल भक्ति में सराबोर है। देवी मां के भक्त मां की भक्ति में लीन और जगह-जगह कई धार्मिक आयोजन चल रहे हैं । इसी क्रम में सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा हनुमान मंदिर से अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशाल ध्वज यात्रा सुल्तानगंज तक निकाली गई ।
यात्रा में आगे आगे डीजे उसके पीछे बड़ी संख्या में जीप एवं बाइक पर सवार संगठन के सैकड़ो की संख्या में युवा के हाथों में ध्वजाएं लेकर जयकारों का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा सिलवानी से शुरू होकर सियरमऊ गांव होते हुए कस्बा सुल्तानगंज पहुंची ।
सुल्तानगंज बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का तिलक फूल मालाओं से स्वागत कर फलाहार करवाया गया । कस्बा में ही दुर्गा मंदिर पर समाजसेवी संजय सोलंकी द्वारा भी यात्रियों का स्वागत कर फलाहार करवाया गया ।
आपको बता दें कि ध्वज यात्रा लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सुनावहा स्थित खेर माता के मंदिर पहुंची जहां पर मां को ध्वज अर्पित कर राष्ट्र की समृद्धि खुशहाली की कामना की गई. तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संजय द्वारा विशाल धर्मसभा को संबोधित किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को सदस्यता दिलाई गई।




