धार्मिकमध्य प्रदेश

रायसेन में गरबे में दिखे अलग-अलग रंग, बालिकाओं और महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव जमकर खेला गरबा

सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हल्की सर्द गुलाबी रात और डांडिया की आवाज से पूरा यशवंत मैरिज गार्डन परिसर गूंज रहा था। कुछ ऐसा ही नजारा था रायसेन शहर के यशवंत गार्डन का। यह तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज शनिवार रात से हुआ। गरबा महोत्सव में रायसेन शहर की लगभग 400 बालिका और महिलाओं ने बॉलीवुड के स्पेशल गरबा गीतों भजन पर गरबा किया।
गरबा महोत्सव का शुभारंभ रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन द्वारा देवी जगदंबे की पूजन के साथ किया। इसके बाद यशवंत मैरिज गार्डन में सभी ने गरबा खेला। आयोजन दिव्य जीवनदान संस्था रायसेन द्वारा आयोजित किया गया है। संस्था के संस्थापक पंकज शर्मा दिव्या ताम्रकार मैडम ने बताया इस साल तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं गरबा महोत्सव में आने वाले सभी के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। यह आयोजन 2 और 3 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा।
छोटी छोटी बालिका और महिलाएं अलग-अलग ड्रेस में गरबा महोत्सव में शामिल हुई कोई राजस्थानी ड्रेस तो कोई लहंगा चुनरी तो कोई पारंपरिक साड़ी में पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा खेला। आयोजकों द्वारा गरबा महोत्सव परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए हैं। जिसमें गरबा खेलने पहुंच रहे प्रतिभागी सेल्फी ले रहे हैं। पहले दिन ही गरबा महोत्सव को देखने बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button