धार्मिक

कटनी शहर बना आस्था का केन्द्र, सप्तमी तिथि पर उमड़ा जन सैलाब, महापौर ने उतारी माँ की आरती

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिले में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर जहाँ पूरा शहर भक्तिमय में लगा हुआ है वहीँ दूसरी ओर पूरे कटनी नगर में चारों तरफ चहल पहल व भक्ति भरा माहौल नजर आ रहा है। हर गली चौराहो पर माँ अम्बे माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहाँ श्रद्धालुओं का दर्शन करने का दौर जारी है। इसी क्रम में कटनी क्षेत्र के राजीव गाँधी वार्ड क्रमांक 14 सिंघई बगीचा में सर्व मित्रमण्डली द्वारा विशेष अतिथि के रूप मे नगर निगम की नवनियुक्त महापौर प्रीति संजीव सूरी औऱ उनके पुत्र गौरव संजीव सूरी ने मातारानी की आरती कर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। स्थानीय निवासियों की समस्याओ के विषय पर चर्चा करते हुए समस्याओ के निराकरण का आश्वासन महापौर ने दिया। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहरवासियों को संदेश भी दिया गया समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम करने से लोगों मे आस्था औऱ श्रद्धा बनी रहती है। इस बीच स्थानीय निवासियों द्वारा महापौर को हार्दिक शुभकामनायें भी दी गई। महापौर द्वारा माता का आशीर्वाद ले कर सुख समृद्धि की कामना शहरवासियों के लिए भी की।

Related Articles

Back to top button