चर्चा का विषय बनी होली चौक की महाआरती, स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष ने की प्रसादी वितरण
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति होली चौक के तत्वाधान में भव्य महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ। महाआरती का आयोजन इतना भव्य था की यह आरती नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
महाआरती में नाना प्रकार की झांकियां जैसे सिंह नृत्य छोटी, छोटी कन्याओं का देवी रूप देखने को मिला तो दूसरी ओर होली चौक के समिति के सदस्यों द्वारा प्रसादी में सावदाने की खिचड़ी रजगिरा पट्टी, केला सेवफल, सूजी हलवा, काजू, किशमिश आदि कई प्रकार की प्रसादी का वितरण किया गया। वही स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने प्रसादी काउंटर पर पहुंच कर अपने कर कमलों से प्रसाद वितरण किया। महाआरती का सीधा प्रसारण यूट्यूब लाइव चैनलो फेसबुक लाइव एवं लोकल डिस्क वर्मा केबिल आदि पर भी दिखाया गया, साथ ही प्रोजेक्टर के द्वारा बड़े पर्दे पर इस पूर्ण महाआरती का आयोजन लोगो को देखने को मिला इस महाआरती की शोभा झांकियों के साथ ही एक सौ एक दीप से बनी आरती जिससे होली चौक में विराजी मां दुर्गा की आरती उतारी जा रही थी जो लोगों को खूब लुभाई, महाआरती में लोगों को काफी आनंद उत्साहित के साथ झूम झूम कर नाचते हुए मां की आरती करते हुऐ देखा गया, आरती के तत्पश्चात बाद समिति में भजन संध्या एवं छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा डांडिया नृत्य भी किया गया । महाआरती में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, विधायक पुत्र नरेंद्र पटेल बाबूजी, नगर के थाना प्रभारी जगजीतसिंह सिद्धू, तहसीलदार निकिता तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश विधुआ, क्षेत्रीय पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश वर्मा, अरविंद मालवीय, हीरेंद्र मालवीय, पूर्व हिंदू समिति अध्यक्ष दुर्गा,धाकड़, दिनेश बबेले पूर्व पार्षद, अमित राय, श्याम पटेल (गोलू भैया) वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा,पत्रकार, संतोष मालवीय पत्रकार, राजीव तारण, अंकित तिवारी, पवन सिलाबट, समिति के सदस्य जितेद्र दीक्षित, राहुल मालवीय, मधुर राय, नीलेश मालवीय, अंशुल मालवीय,अंकित मालवीय, अमिताभ बर्मा, रोहित महाजन, शैलेंद्र वर्मा, अजय मालवीय, सेरू, लाला अवतंश राय, पप्पू धाकड़ रोहित, राय गुप्ता, रोहित सीताराम राय, देव साहू, लोकेश धाकड़, गंगा सिलावट, अजय सिलावट ,नीलू जोशी, मंगल, रमाकांत आदि महिलाओं बहनों एवं श्रद्धालुओं की काफी तादाद में उपस्थिति रही।




