नवरात्र के चलते मंदिरों में उमड़ी भीड़ कन्या पूजन करा कर दिए गए उपहार
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में काफी तादाद में लोग जल चढ़ाने के लिए पहुंचे वहीं कई मंदिरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा सुहागिन महिलाओं सहित बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए।
नगर का प्रसिद्ध टेकरी स्थित माता मंदिर पर नौ देवियां विराजमान हैं। नवदुर्गा का आखिरी दिन जिसे नवें के रूप मे मनाया जाता है के दिन दर्शन करने एवं पूजा पाठ सहित जल चढ़ाने के लिए लंबी लंबी कतारें लगी रही वहीं भक्तों ने कन्याओं को कन्या भोज कराया। देवी भक्त गोलू कुड़रिया पत्रकार ने कन्याओं को वस्त्र एवं महिलाओं को सिंगार सामग्री भेंट की। इसी तरह दिन भर मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहा।
नगर के माता मंदिर चौराहे पर मां काली की स्थापना स्थल पर भी भक्तों की काफी भीड़ रही, पुराना बस स्टैंड, साईं मंदिर परिसर, रामनगर, गणेश मंदिर, जगदीश मंदिर, महादेवपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर विराजी मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों को देखने के लिए अंतिम दिन काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे।



