उमरियापान में धूमधाम से निकला चल समारोह, प्रतिमाएं के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा उमरियापान सहित आसपास ग्राम्यांचलों में धूमधाम से मनाया गया। नगर में स्थापित मातारानी के पंडालों में समितियों द्वारा हवन पूजन कर कन्या भोज, बाम्हण भोज के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें श्रध्दालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया l शाम 6 बजे मातारानी की आरती कर नम आँखों से विदाई की l दशहरा चल समारोह में झंडाचौक से आसमानी आतिशबाजी से शुरू हुई। जिसमें झंडाचौक समिति, बडीमाई दुर्गोत्सव समिति, तरूण दुर्गोत्सव समिति, न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार, चंदीमाता समिति, आजाद चौक समिति, नई बस्ती, बरातरे, बर्मन मोहल्ला आदि प्रतिमाएं चल समारोह शामिल हुई l चल समारोह में जगत जननी माँ जगदम्बे के दर्शन करने उमरियापान सहित आसपास क्षेत्र के श्रध्दालुओं का जनसैलाब उमड़ा l दुर्गा चल समारोह डीजे, बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्ग झंडा चौंक, बड़ी मांई, सन्यासी बाबा, अथैया मुहल्ला, सोनी मुहल्ला, कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड से होते हुए क्यूली तालाब, आदि घाटों में दुर्गा प्रतिमा विधि विधान से पूजन अर्चन कर विसर्जन किया l इस अवसर पर झंडाचौक में प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रृद्धालुओं की उपस्थिती रही। इस मौके पर झंडाचौक हनुमान मंदिर में भक्तों ने खिचडी प्रसाद वितरण भी किया गया। चल समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, वंशरूप चौरसिया,जयप्रकाश चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, जितेंद्र अरोरा, बसंत चौरसिया,जागेश्वर सोनी, दिन्नू चौरसिया, मोहन चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, प्रदीप चौरसिया, आशीष चौरसिया,सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि मौजूद रहे l चल समारोह में शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी एस राज पिल्लई सहित पुलिस स्टाफ तैनात रहा। समीपी ग्राम पचपेढी, घुघरी, मंगेली, देवरीमंगेला, हरदी, परसवारा, पिपरिया सहलावन, बम्हनी, महनेर, पिपरियाशुक्ल, छोटीपोंडी, करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।


