आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता संघ जिला अध्यक्ष बविता पाल के नेतृत्व में सीएमएचओ के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एन एस परमार को सौंप कर शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ब्लाक में लगभग 195 आशा कार्यकर्ता है। जो शासन की विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए रात दिन अपनी सेवाएं दे रही़ हैं वर्तमान में आयुष्मान कार्ड की राशि 5 रु दी जा रही है जो की काफी कम है। इसे बढाकर 50 रु निर्धारित की जाए,
जब आशाओ को उचित मानदेय मिलेगा तभी आशा आयुष्मान कार्ड बनायेगी। क्योंकि आशाओं के ऊपर काम का अत्याधिक लोड है विभागीय 64 प्रकार के कार्य आशाओ के द्वारा किए जाते है। जिससे महत्त्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते है। इसलिए आशाओ को वेतनमान न होने की स्थिति में आर्थिक स्थिति का सामना जीवन यापन में करना पड़ रहा है। यदि आशा अपना कार्य समय पर नही कर पाती है तो उनका भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जाता है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि आयुष्मान कार्ड बनाने का मानदेय जहां ₹50 किया जाए वही आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह 10 हजार रु मानदेय दिया जाए, ताकि आशा कार्यकर्ता अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सकें।
ज्ञापन सौंपने वाली आशा कार्यकर्ताओं में बबीता पाल, यशोदा अहिरवार,सुनीता अहिरवार, मीराबाई, रीना लोधी, सरोज बाई दांगी, पूर्णिमा अहिरवार, शारदा लोधी, गिरजा लोधी, कुसुम रजक, रानी बी, रेखा ठाकुर, अहिल्या यादव, सुनीता धुर्वे, मनीषा ठाकुर, सपना बाई, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।



