शरद पूर्णिमा को माता महाकाली सिद्ध चौक समिति द्वारा हुआ भंडारा
माँ वीरासन की महाकाली की प्रतिमा और ज्वारे विसर्जन में भक्तों का तांता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शरद पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक माता महाकाली सिद्ध चौक में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गण पहुंच कर माता का प्रसाद ग्रहण किया। विगत दिवस माँ वीरासन देवी में विराजमान माँ महाकाली की प्रतिमा एवं ज्वारे का विसर्जन पूरे विधि विधान पूजा पाठ विधिवत परम्परा के अनुसार हुआ। पंडा कांटो के झूले में झूले, वाना छेद अनेक महिलाओं और पुरुषों को भाव आये । पूरा परिसर माँ वीरासन देवी के जयकारो से गूँज उठा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी माँ वीरासन के ज्वारे देखने पूरे क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी थी। माँ वीरासन देवी परिसर में प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार रैना तामिया, पटवारी अशोक सिंह बागरी, सुरक्षा व्यवस्था में ढीमरखेड़ा टी आई अरविंद जैन के निर्देशन में चौकी प्रभारी हरभजन सिंह पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित रहे है । कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ सुशील राय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, पंडित पंकज दुबे, सनत राय, सौरभ राय, किशन राय, जागरूकता समिति अध्यक्ष धीरज जैन, आनंद साहू, नितिन राय ,भवानी शर्मा, बालमुकुंद चौबे, दुर्गा श्रीवास, ओमकार दुबे, मनी राय, बलराम बागरी, सतलेश बागरी, सुदामा राय सहित हजारों भक्तों की उपस्थिति रही है। इसी प्रकार सिलौंडी में बड़े धूमधाम से सभी प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह निकला जिसमें ग्राम के लोगों ने उत्साह पूर्वक माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सबसे पहले दिन में श्री बाला जी मंदिर में विराजमान मां कामाख्या देवी की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। व देर शाम रात्रि में सभी प्रतिमाओं का चल समारोह जिसमें बाजार चौराहा की माँ महाकाली,सिद्ध चौक की महाकाली, गुरु मोहल्ले की महाकली, पचगड्डा की दुर्गा प्रतिमा, झंडा चौक, कटीखेतमाता, बस स्टैंड, जंगल चौकी, काछियाना मोहल्ले, तीन पत्ती, चाँदनी चौक के शिवजी, श्रीराम मंदिर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात में हुआ।

