धार्मिक
नवरात्र के समापन पर कन्याओं के पैर पूजकर लिया आशीर्वाद
सिलवानी। नवरात्र के समापन पर आर्यन्स ग्रुप सरस्वती नगर द्बारा रविवार को देवी स्वरूप कन्याओं के पैर पूजकर उनको भोजन कराया। भोजन के बाद कन्याओं को माहूर लगाकर पैर पूजे गए तथा प्रसादी लेकर आशीर्वाद लिया गया। नगर में विराजित की गई दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद से लगातार कन्या भोज का आयोजन नगर के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है।

