सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा जमकर किया भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत सिमरिया का मामला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिमरिया में सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। सचिव एवं रोजगार सहायक की लगातार शिकायत 181 एवं कलेक्टर कटनी जनसुनवाई में भी की गई हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसा लग रहा हैं मानो जैसे शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सचिव वीरेन्द्र कुमार प्यासी एवं रोजगार सहायक मनोज शुक्ला का कहना है कि हमारा कोई कुछ नहीं कर लेगा जिसको जहां शिकायत करनी है कर ले। इतने बड़े बोल वही बोल सकता हैं जो उच्चाधिकारियों को भी भ्रष्टाचार में लिप्त कर लिया होगा। इतने बड़े भ्रष्टाचार किए जाने के बाद भी कार्यवाही आज तक सस्ते बस्ते में पड़ी हुई हैं आज तक कोई जांच तक नहीं हुई। मैदान में वृक्षारोपण का जो पैसा निकला उसका सारा पैसा अपने जेब में भर लिया। साफ- सफाई का लाखों रूपया गमन कर लिया गया। साथ ही साथ मनरेगा में सचिव वीरेन्द्र प्यासी के द्वारा अपने रिश्तेदारों की फर्जी तरीके से हाजरी लगाई गई हैं, जो कि इनके रिश्तेदार आज तक कोई कार्य करने नहीं गए फिर भी शासन की योजनाओं का फर्जी तरीके से फायदा उठा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत जनपद सीईओ, जिला सीईओ, 181 एवं कलेक्टर के पास कर करके थक गए ऐसा लग रहा जैसे आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं होगी। अब देखना यह होगा कि भ्रष्टाचारियों के ऊपर क्या कार्यवाहीं होती हैं। कार्यवाही न होने पर कहीं न कहीं उच्चाधिकारी संदेह के घेरे में है।



