मध्य प्रदेशहेल्थ

ईसीजी के लिए हो रहे मरीज परेशान 1 माह से बिगड़ी हैं मशीने

ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जहां एक और कोरोना काल में सिविल अस्पताल बेगमगंज की बेहतर व्यवस्थाओं के कारण विदिशा, सागर और जिले के अन्य स्थानों के लोग आकर अपना उपचार करा रहे थे वहीं अब स्थिति यह है कि 1 माह से ईसीजी की दो मशीनें बिगड़ी पड़ी हैं और मरीज ईसीजी के लिए परेशान हो रहे हैं जिस ओर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान नहीं है। वही ड्रेसिंग रूम में दो एलईडी हैलोजन बंद है जिन्हें आज तक नहीं बदला गया है। इमरजेंसी में किसी दुर्घटना में घायल आने वाले अनेकों मरीजों के एक साथ उपचार के लिए प्रकाश की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बेगमगंज तहसील खासकर नगरीय क्षेत्र में हार्ट अटैक से अनेकों लोग काल के गाल में समा गए कई प्रतिष्ठित लोग भी समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौत की नींद सो गए तब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ नितिन तोमर का ट्रांसफर रायसेन से बेगमगंज सिविल अस्पताल कराया जिससे हार्ट के मरीजों को उपचार मिलने लगा है लेकिन उनका सही उपयोग अस्पताल प्रबंधन नहीं कर पा रहा है ईसीजी मशीने उपलब्ध होने के बावजूद उनका सुधार नहीं कराया गया है। जबकि अस्पताल में आईसीयू रूम भी तैयार करके रखा गया है मरीज ईसीजी के लिए परेशान हो रहे हैं । कई हार्ट के मरीजों कि समय पर ईसीजी नहीं हो पाने के कारण आनन-फानन में बाहर भागना पड़ रहा है या फिर कहीं प्राइवेट में जांच कराना पड़ रही है। साधन संपन्न लोग तो अपनी व्यवस्था कहीं से कर लेते हैं लेकिन मध्यम और गरीब वर्ग के लोग जांच नहीं हो पाने के कारण अत्यधिक परेशान हो रहे हैं। जब तक वे व्यवस्था करके कहीं से ईसीजी कराते हैं तब तक उनका मर्ज और अधिक बढ़ जाता है, कई लोग तो मौत के मुंह में चले जाते हैं। जिन की तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
अब जबकि 100 बिस्तरों वाला अस्पताल का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है ऐसे में संसाधनों की कमी की ओर लोगों का ध्यान जाता है कि भवन तैयार भी हो जाए जब तक संसाधन और डॉक्टर स्टाफ पूर्ण रूप से नहीं होगा कैसे लोगों को सही उपचार मिल पाएगा यह विचारणीय प्रश्न है जिसकी ओर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवस्थाएं सुधारने बुद्धिजीवियों ने की मांग:- सिविल अस्पताल में प्राथमिकता के तौर पर ईसीजी मशीने सुधरवाने और आईसीयू जो गहन- चिकित्सा प्रदान करता है। उसको सही तरीके से संचालित करने और ड्रेसिंग रूम में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने की मांग नगर के बुद्धिजीवियों क्रमश: पूर्व प्राचार्य विद्यानंद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता चांद मियां, मो.मतीन सिद्दीकी, आईएस बुंदेला, हाई कोर्ट के एडवोकेट रोहतास पटेल, विनय ठाकुर एडवोकेट, सईद कमर खान, समाजसेवी शिवनारायण नीखरा, पीसीसी डेलीगेट अख्तर लाला, पार्षद राजेश यादव, संदीप विश्वकर्मा, अवधेश पटेल, उपेंद्र ठाकुर मुजाहिद अहमद, राशिद मंसूरी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, महामंत्री महेश नेमा, पवन दुबे, साहित्यकार प्रदीप सोनी शून्य, सैयद आबिद हुसैन, शाहरुख मंसूरी, विपिन तोमर, वरुण पंथी, आदि ने की हैं।

Related Articles

Back to top button