भाजपा नेता ने मारा पटवारी को थप्पड़, कार्यवाही की मांग को लेकर पटवारी संघ ने बुधनी एसडीएम को दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सीहोर । सीहोर जिले के बुधनी में भाजपा नेता ने पटवारी को थप्पड़ मारा, नेता पर एफआईआर दर्ज नही होने नाराज मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने बुधनी एसडीएम को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी के ग्राम बकतरा निवासी भाजपा नेता अमरदीप चौहान द्वारा पटवारी अरुण गोयल को थप्पड़ मारने और अमर्यादित भाषा ओर साथ ही जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने के मामले में फरियादी पटवारी ने शाहगंज थाने में आवेदन दिया जिसकी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। जिसको लेकर आक्रोशित मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने शाहगंज थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की एवं एसडीएम बुधनी राधेश्याम बघेल को एक ज्ञापन देकर कहा कि अगर कल तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो सभी पटवारी काम छोड़ कर अपने बस्ते जमा कर आंदोलन करेंगे।
16 अक्टूबर को भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम था जिसमे बसों के द्वारा गृह मन्त्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को ले जाना था। इस दौरान बस में ले जाते समय बस के अंदर भाजपा नेता और पटवारी के बीच उपरोक्त घटना घट गई। जिसके बाद पटवारी ने शाहगंज थाने पहुंचकर आवेदन दिया था जिसमें अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। अब नाराज पटवारियों ने भाजपा नेता पर अगर कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की गृह विधानसभा क्षेत्र के होने प्रशासन पशोपेश की स्थिति में है।



