प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायसेन ने सौंपा ज्ञापन : दिवाली पर्व के पहले आरटीई की राशि भुगतान करने की मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ जिला इकाई रायसेन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को मंगलवार को स्पीड डाक सेवा के जरिए ज्ञापन भेजा गया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जावेद अहमद खान हरीश सोनी नरेश कुमार शर्मा, इंजीनियर सत्येंद्र सिंह राणा द्वारा मंगलवार को दोपहर शिक्षा मंत्री सीएम के नाम एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया पूर्व में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पत्र के संदर्भ में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक द्वारा आज वन क्लिक के माध्यम से आरटीई फीस प्रतिपूर्ति सत्र 2020-21 का भुगतान करने निर्देश जारी किया था।
शिक्षा मंत्रालय की छवि हो रही धूमिल…
10 अक्टूबर को शंका समाधान में यूट्यूब के माध्यम से संचालक के द्वारा आज के दिन भुगतान नहीं किए जाने की बात कहीं। जिससे मध्यप्रदेश शिक्षा मंत्रालय की छवि धूमिल हो रही है। संघ ने ज्ञापन के दौरान दीपावली के पहले आरटीई की राशि के भुगतान की मांग की। साथ ही पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा इस सत्र न होकर आगामी सत्र में लागू करने की मांग की। वहीं संघ के द्वारा मांगे पूरी न होने पर आगामी दिनों भोपाल में वृहद आंदोलन की भी चेतावनी दी।
करीब 8 करोड़ रुपये है आरटीआई की बकाया राशि….
जिला डीपीसी कार्यालय रायसेन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 508 प्राइवेट स्कूल है । इनमें 9 सीबीएसई स्कूल भी शामिल है। इन निजी स्कूलों का लगभग 8 करोड़ के बकाया है उनकी बकाया राशि नहीं मिलने से स्कूल संचालकों को बकाया जलकर, बिजली बिल से लेकर शिक्षकों के वेतन अन्य सुविधाएं पूरी नहीं हो पा रही है । प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन रायसेन ने शिवराज सरकार से उन्होंने बकाया राशि जल्द दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीबीएसई स्कूल्स एंड कॉन्फ्रेंसेस रायसेन, ग्लोबल स्कूल रायसेन, सरल ज्ञान मंदिर रायसेन, शाइनिंग पब्लिक स्कूल रायसेन आज यह स्कूल रायसेन आदि लगभग 50 फीसदी बंद रहे जबकि आज निजी स्कूल नियमित रूप से खुले रहे।



