मध्य प्रदेश

दादा दरबार मार्ग पर अब होगा उजाला, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईखेड़ा के अध्यक्ष एवं सीएमओ ने नगर प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल दादा दरबार से लेकर गुड्डू विश्वकर्मा के घर तक रोड पर स्ट्रीट हैलोजन लगा दिए है जिससे रोड पर उजाला रहेगा। आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।
नगर के नागरिकों ने नगर परिषद से एक अपेक्षा व्यक्त है कि जो नगर की पुरानी स्पीडलाइट शहर से गाडरवारा रोड तक गई है वह जाकर शिशु मंदिर के पहले बड़ी पुलिया पर खत्म हो गई है और वर्तमान में यहीं तक लाइट चालू है जबकि शिशु मंदिर से लेकर गुड्डू विश्वकर्मा के घर तक बहुत ही चहल-पहल रहती है । यही शराब का ठेका है और सरस्वती शिशु मंदिर भी है रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व शिशु मंदिर ग्राउंड पर शराब पीते हैं एवं स्कूल के लाइट को तोड़ फोड़ देते हैं। ओर सरस्वती शिशु मंदिर से लेकर गुड्डू विश्वकर्मा के घर तक अंधेरा रहता है जबकि स्ट्रीट लाइट यहां लगाना थी यहां नहीं लगाई गई । गुड्डू विश्वकर्मा से लेकर शिशु मंदिर तक स्टीट लाइट बढ़ाई जाए जिससे उजाला रह सके, क्योंकि पेट्रोल पंप जब बंद हो जाता है इस कारण रोड पर अंधेरा हो जाता है। और आसामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है। दादा दरबार से लेकर गुड्डू विश्वकर्मा के घर तक रोड पर स्ट्रीट हैलोजन लगाने पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल, सीएमओ राजेन्द्र शर्मा एवं समस्त परिषद को धन्यवाद देते हुए नगर के अन्य विकास कार्यो की अपेक्षा व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button