क्राइम

स्कूली छात्र की मौत, गुसाये लोगो ने किया चक्काजाम

रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । निजी स्कूल संचालको की लापरवाही के चलते रोज नए हादसे हो रहे है । वावजूद इसके प्रशासन सबक लेने को तैयार नही है। बुधवार को भी एक निजी स्कूल डेफोडिल्स की बस ने उसी स्कूल के सेकेंड क्लास के छात्र अनमोल ठाकुर को रौंद दिया जिससे अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गयी। परिजनों और कालोनी बासियो ने हंगामा कर दिया और बस में तोड़ फोड़ करने की कोशिश भी की गई। लेकिन समय रहते एसडीओपी राजीव जांगले के पहुचने से हालात पर काबू पा लिया ।
बरेली नगर के डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अनमोल ठाकुर को बस नाहर कालोनी स्तिथ घर पर छोड़ने आयी थी । छात्र अनमोल उतर कर अपने घर को बस के सामने से निकला तभी बस ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी और अनमोल अगले टायरों की चपेट में आ गया अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। अनमोल के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है । स्कूल संचालक की लापरवाही हुई उजागर दरअसल स्कूल बस में एक क्लीनर साथ रहता है जिससे छोटे बच्चों को बस उतारकर उन्हें रास्ता पार करा सके लेकिन इस स्कूल की बस में यह सुविधा नही थी हालांकि बरेली पुलिस ने बस ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन एक घर का चिराग लापरवाही की भेंट चढ़ गया।

Related Articles

Back to top button