मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी मे दीपक बनाओ दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । शुक्रवार को विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा सन्चालित सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी में दीपक बनाओ व दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे भैया बहिनों के द्वारा स्वदेशी सामग्री से रंग बिरंगे विविध प्रकार के दीपको का निर्माण किया गया। व अलग अलग तरीको से सजाया गया हे। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान भैया हेमन्त गौर कक्षा 8, द्वित्तीय स्थान बहिन मान्यता लोधी कक्षा 7, तृतीय स्थान भैया हर्ष लोधी कक्षा 8 व चतुर्थ स्थान स्नेहा सराठे ने प्राप्त किया। संस्था द्वारा भैया बहिनो के सर्वागीर्ण विकास के लिये विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, वरिष्ठ आचार्य गोपालदास प्रजापति एवं समस्त आचार्य परिवार, भैया बहिन उपस्थित रहे। आचार्य परिवार ने उनका उत्साह वर्धन कर उनके समग्र विकास की कामना की, एवं
उनको पुरुस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button