नपा ने किया तीरंदाज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तीरंदाजी लगभग शुरू से ही एक ओलंपिक खेल रहा है। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में इसकी शुरुआत 1900 में हुई थी। 1924 में इसे बंद कर दिया गया था और 1972 में इसे फिर से शुरू किया गया था। आज हमारे नगर की बेटियां तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत कर आई हैं यह नगर के लिए गौरव की बात है। सरस्वती शिशु मंदिर भी बधाई का पात्र है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं को आगे लाकर अनेको कलाओं में निपुण कर रहा है।
उक्त उद्गार नगरपालिका कार्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर के 48 विद्यार्थियों का तीरंदाजी दल के स्वागत सम्मान समारोह में नापा अध्यक्ष संदीप लोधी ने व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने गए दल में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों सहित सभी 48 खिलाड़ियों का नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष संदीप लोधी सहित परिषद के सदस्यों ने सम्मान किया।
गत दिनों 66वी राज्यस्तरीय तीरान्दाज प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के शुजालपुर में हुआ था जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर बेगमगंज के 48 खिलाड़ियों ने भोपाल संभाग से सहभागिता की और 2 स्वर्ण 3 रजत 6 काँस्य पदक के साथ 11 पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया । पदक विजेता खिलाड़ियों में हर्षिता शर्मा और गीतिका रैकवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तो नगर पालिका परिषद द्वारा पदक पाने वाले और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों का मैडल देकर फूलमाला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर सभी का उत्साह वर्धन किया गया।
इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर में सभी खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एनडी साहू की उपस्थिति में आयोजित किया गया। तत्पश्चात तीरंदाजी दल में शामिल खिलाड़ियों का विजयी जुलूस नगर में निकाला गया। भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू राकेश भार्गव आदि अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर तीरंदाज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
नगर पालिका मैं आयोजित कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद अजय सिंह जाट, अजय जैन, प्रवीण जैन, राजेश यादव, ओमकार यादव, पार्षद प्रतिनिधीगण क्रमश: बृजेश लोधी, संदीप विश्वकर्मा, अकरम पटेल, अहमद अली, सत्यजीत दुबे, महेश चंद साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, अमर सिंह शाक्य सहित अन्य पार्षदों और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ।




