मध्य प्रदेश

सीएमसीएलडीपी के छात्र- छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक, दिलाई शपथ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उमरियापान के द्वारा रविवार को लगने वाली सीएमसीएलडीपी की कक्षाओं के छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। नवांकुर संस्था के अंकित झारिया ने उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर जानकारी दी। नशा करने से होने वाली हानियों को गिनाया। अपने गांवों में भी नशा न करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान परामर्शदाता सुरेश दुबे, सुमित सिंह, विजयबाबू नामदेव, राकेश गर्ग के अलावा पाठ्यक्रम के छात्रों में प्रकाशनाथ साहू, गंगाराम विश्वकर्मा, सुरेंद्र पटेल, जितेंद्र यादव, विपेंद्र नामदेव, अमित हल्दकार, आशु दुबे, अनामिका मौर्य, आकांक्षा पाठक, कल्पना हल्दकार, स्वप्निल विश्वकर्मा, नीलम मौर्य, साधना सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button