मध्य प्रदेश

खाली प्लाटों में भरा पानी नपा अध्यक्ष ने सामने खड़े होकर निकलवाया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की जितनी भी कालोनियां हैं उनमें से अधिकतर अवैध हैं और बिना नगर पालिका के अनुमति के भवन भी निर्माण किए हैं वही जिन्होंने कालोनियों में प्लाट लिए हैं प्लाट मालिकों ने अपने प्लाट बिना फाउंडेशन भरे हुए ऐसे ही छोड़ दिया जिनमें बारिश का पानी जमा होकर लोगों को परेशानी का सबब बन गया है भरे हुए पानी की बदबू और मच्छरों की भरमार से आमजन की परेशानी को देखते हुए सीएमओ धीरज शर्मा के निर्देश पर नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने सामने खड़े होकर सफाई दरोगा दिनेश सपेरा की टीम से दीनदयाल कॉलोनी के खाली प्लाटों में भरे हुए पानी के निकासी का रास्ता सामने बनवा कर लोगों को राहत पहुंचाई। जिसकी वार्ड वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
इस संबंध में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि शहर की जिन कालोनियों में भी इस तरह पानी भरा हुआ है उसे निकलवाया जाएगा और संबंधित प्लाट मालिकों को नोटिस देकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी ताकि आइंदा खाली प्लाटों में पानी जमा ना हो सके।

Related Articles

Back to top button