डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच कटनी जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
कटनी जिला मंत्री बनाए गए विनय नागवंशी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष नरेश धाकड़, प्रदेश महामंत्री ओम दुबे, प्रदेश प्रभारी सुश्री विंदेश्वरी बघेल के अनुमोदन उपरांत कटनी जिला अध्यक्ष आशीष गौतम द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई हैं। जिसमें बड़वारा क्षेत्र के युवा नेता विनय नागवंशी को जिला मंत्री बनाया गया है।
विनय नागवंशी ने अपने छात्र जीवन से ही छात्र संगठन में रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन किया l विनय नागवंशी वर्तमान में जनपद पंचायत बड़वारा क्रमांक 09 से जनपद सदस्य व जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति के सभापति भी है। विनय नागवंशी को इस नवीन दायित्व की जिम्मेदारी की खबर सुनते ही समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा उनके चाहने वालों ने बधाई प्रषित की है। विनय नागवंशी ने प्रदेश,जिला नेतृत्व तथा समूचे क्षेत्रवासियों का आभार जताया है।



